शहीद जवान के बच्चे की दिल छू गई कविता

ओढ़ के तिरंगा क्यों पापा आये है?

माँ मेरा मन बात ये समझ ना पाये है,

ओढ़ के तिरंगे को क्यूँ पापा आये है।

पहले पापा मुन्ना मुन्ना कहते आते थे,

टॉफियाँ खिलोने साथ में भी लाते थे।

गोदी में उठा के खूब खिलखिलाते थे,

हाथ फेर सर पे प्यार भी जताते थे।

पर ना जाने आज क्यूँ वो चुप हो गए,

लगता है की खूब गहरी नींद सो गए।

नींद से पापा उठो मुन्ना बुलाये है,

ओढ़ के तिरंगे को क्यूँ पापा आये है।

फौजी अंकलों की भीड़ घर क्यूँ आई है,

पापा का सामान साथ में क्यूँ लाई है।

साथ में क्यूँ लाई है वो मेडलों के हार ,

आंख में आंसू क्यूँ सबके आते बार बार।

चाचा मामा दादा दादी चीखते है क्यूँ,

माँ मेरी बता वो सर को पीटते है क्यूँ।

गाँव क्यूँ शहीद पापा को बताये है,

ओढ़ के तिरंगे को क्यूँ पापा आये है।

माँ तू क्यों है इतना रोती ये बता मुझे,

होश क्यूँ हर पल है खोती ये बता मुझे।

माथे का सिन्दूर क्यूँ है दादी पोछती,

लाल चूड़ी हाथ में क्यूँ बुआ तोडती।

काले मोतियों की माला क्यूँ उतारी है,

क्या तुझे माँ हो गया समझना भारी है।

माँ तेरा ये रूप मुझे ना सुहाये है,

ओढ़ के तिरंगे को क्यूँ पापा आये है।

पापा कहाँ है जा रहे अब ये बताओ माँ,

चुपचाप से आंसू बहा के यूँ सताओ ना।

क्यूँ उनको सब उठा रहे हाथो को बांधकर,

जय हिन्द बोलते है क्यूँ कन्धों पे लादकर।

दादी खड़ी है क्यूँ भला आँचल को भींचकर,

आंसू क्यूँ बहे जा रहे है आँख मींचकर।

पापा की राह में क्यूँ फूल ये सजाये है,

ओढ़ के तिरंगे को क्यूँ पापा आये है।

क्यूँ लकड़ियों के बीच में पापा लिटाये है,

सब कह रहे है लेने उनको राम आये है।

पापा ये दादा कह रहे तुमको जलाऊँ मैं,

बोलो भला इस आग को कैसे लगाऊं मैं।

इस आग में समा के साथ छोड़ जाओगे,

आँखों में आंसू होंगे बहुत याद आओगे।

अब आया समझ माँ ने क्यूँ आँसू बहाये थे,

ओढ़ के तिरंगा पापा घर क्यूँ आये थे ।

केंद्र सरकार की नयी पहल, अब नए पासपोर्ट के आवेदन के साथ 4 डाक्यूमेंट्स दें और 7 दिन में पाएं नया पासपोर्ट

विदेश मंत्रालय ने दो बड़े ऐसे बदलाव की घोषणा की है जो की पहली बार पासपोर्ट आवेदन करने की प्रक्रिया को फ़ास्ट ट्रैक और स्थानीय पासपोर्ट सेवा केंद्र में अपॉइंटमेंट लेने की प्रक्रिया को और सुवधाजनक बनाएगी।

नागरिक को एक सप्ताह में सामान्य श्रेणी के अंतर्गत नए पासपोर्ट प्रदान किया जाएगा, यदि आप आवेदन इन तीन दस्तावेजों के साथ कर रहे हैं -आधार कार्ड, मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) और पैन कार्ड की प्रतियां के साथ एक शपथ पत्र अनुबंध I ( नागरिकता, परिवार के विवरण की घोषणा और कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं)।

अब तक, इस प्रक्रिया को पूरा होने में एक महीने का समय लग जाता है, जिसमे पुलिस सत्यापन करने में अधिकतर समय लगता है।

Get Indian Passport in 7 Days

पासपोर्ट जारी करने के बाद ऐसे आवेदनों का पुलिस सत्यापन किया जाएगा। मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया के इस सेवा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं होगा। ये प्रक्रिया आधार संख्या के ऑनलाइन सत्यापन और ग्रांटिंग अधिकारी के अधीन है।

यदि जरूरी हुआ आवेदन को मंजूरी देने से पहले EPIC और पैन कार्ड भी वास्तविक समय में संबंधित डेटाबेस के माध्यम से, मान्य किया जा सकता है। इसके अलावा, पुलिस की रिपोर्ट में गड़बड़ी पाये जाने का बाद पासपोर्ट भी जब्त कर लिया जायेगा और बाद में निरस्त कर दिया जायेगा।

अनिल कुमार सोबती, मंत्रालय में पासपोर्ट प्रभाग के निदेशक ने समझाया कि ये प्रक्रिया सुरक्षा पर कोई समझौता किए बिना प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए है। हमारे सिस्टम में बहुत सही ऐसे तरीके हैं जिसकी सहायता से तुरंत फ़र्ज़ी पहचान के दस्तावेज बनाये जा सकते हैं। इन सब में सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि हमारा सेवा केंद्र आधार डेटाबेस से सीधे जुड़ा हुआ है जिसकी वजह से वास्तविक समय में आवेदको का सत्यापन किया जा सकता है। इस अच्छी पहल का हम सब स्वागत करते हैं।

Source

गौर से दो बार पढे जिँदगी के दिमाग हिला देने वाले सच!!

जिस दिन हमारी मौत होती है, हमारा पैसा बैंक में ही रहा जाता है।

जब हम जिंदा होते हैं तो हमें लगता है कि हमारे पास खर्च करने को पपर्याप्त धन नहीं है।

जब हम चले जाते है तब भी बहुत सा धन बिना खर्च हुये बच जाता है।

एक चीनी बादशाह की मौत हुई। वो अपनी विधवा के लिये बैंक में 10 मिलियन डालर छोड़ कर गया। विधवा ने जवान नोकर से शादी कर ली।

उस नोकर ने कहा – “मैं हमेशा सोचता था कि मैं अपने मालिक के लिये काम करता हूँ लेकिन अब समझ में आया कि वो हमेशा मेरे लिये काम करता था।”

सीख?
ज्यादा जरूरी है कि अधिक धन अर्जन कि बजाय अधिक जिया जाय।

• अच्छे व स्वस्थ शरीर के लिये प्रयास करिये।

• मँहगे फ़ोन के 70% फंक्शन अनोपयोगी रहते है।

• मँहगी कार की 70% गति का उपयोग नहीं हो पाता।

• आलीशान मकानो का 70% हिस्सा खाली रहता है।

• पूरी अलमारी के 70% कपड़े पड़े रहते हैं।

• पुरी जिंदगी की कमाई का 70% दूसरो के उपयोग के लिये छूट जाता है।

• 70% गुणो का उपयोग नहीं हो पाता

तो 30% का पूर्ण उपयोग कैसे हो?

• स्वस्थ होने पर भी निरंतर चैक अप करायें।

• प्यासे न होने पर भी अधिक पानी पियें।

• जब भी संभव हो, अपना अहं त्यागें।

• शक्तिशाली होने पर भी सरल रहेँ।

• धनी न होने पर भी परिपूर्ण रहें।

बेहतर जीवन जीयें !!!
काबू में रखें – प्रार्थना के वक़्त अपने दिल को,

काबू में रखें – खाना खाते समय पेट को,

काबू में रखें – किसी के घर जाएं तो आँखों को,

काबू में रखें – महफ़िल मे जाएं तो ज़बान को,

काबू में रखें – पराया धन देखें तो लालच को,

भूल जाएं – अपनी नेकियों को,

भूल जाएं – दूसरों की गलतियों को,

भूल जाएं – अतीत के कड़वे संस्मरणों को,

छोड दें – दूसरों को नीचा दिखाना,

छोड दें – दूसरों की सफलता से जलना,

छोड दें – दूसरों के धन की चाह रखना,

छोड दें – दूसरों की चुगली करना,

छोड दें – दूसरों की सफलता पर दुखी होना!

गुरूजी की होशियारी

गुरूजी विद्यालय से घर लौट रहे थे। रास्ते में एक नदी पड़ती थी। नदी पार करने लगे तो ना जाने क्या सूझा, एक पत्थर पर बैठ अपने झोले में से पेन और कागज निकाल अपने वेतन का हिसाब निकालने लगे। अचानक….., हाथ से पेन फिसला और डुबुक….पानी में डूब गया। गुरूजी परेशान। आज ही सुबह पूरे पांच रूपये खर्च कर खरीदा था। कातर दृष्टि से कभी इधर कभी उधर देखते, पानी में उतरने का प्रयास करते, फिर डर कर कदम खींच लेते। एकदम नया पेन था, छोड़ कर जाना भी मुनासिब न था।

अचानक…….पानी में एक तेज लहर उठी, और साक्षात् वरुण देव सामने थे। गुरूजी हक्के -बक्के। कुल्हाड़ी वाली कहानी याद आ गई। वरुण देव ने कहा, “गुरूजी, क्यूँ इतने परेशान हैं। प्रमोशन, तबादला, वेतनवृद्धि, क्या चाहिए?” गुरूजी अचकचाकर बोले, “प्रभु ! आज ही सुबह एक पेन खरीदा था। पूरे पांच रूपये का। देखो ढक्कन भी मेरे हाथ में है। यहाँ पत्थर पर बैठा लिख रहा था कि पानी में गिर गया।”

प्रभु बोले, “बस इतनी सी बात ! अभी निकाल लाता हूँ।”

प्रभु ने डुबकी लगाई, और चाँदी का एक चमचमाता पेन लेकर बाहर आ गए। बोले – ये है आपका पेन ? गुरूजी बोले – ना प्रभु। मुझ गरीब को कहाँ ये चांदी का पेन नसीब। ये मेरा नाहीं। प्रभु बोले – कोई नहीं, एक डुबकी और लगाता हूँ। डुबुक …..इस बार प्रभु सोने का रत्न जडित पेन लेकर आये। बोले – “लीजिये गुरूजी, अपना पेन।” गुरूजी बोले – “क्यूँ मजाक करते हो प्रभु। इतना कीमती पेन और वो भी मेरा। मैं टीचर हूँ सर, CRC नहीं। थके हारे प्रभु ने कहा, “चिंता ना करो गुरुदेव। अबके फाइनल डुबकी होगी। डुबुक ….बड़ी देर बाद प्रभु उपर आये। हाथ में गुरूजी का जेल पेन लेकर। बोले – ये है क्या ? गुरूजी चिल्लाए – हाँ यही है, यही है। प्रभु ने कहा – आपकी इमानदारी ने मेरा दिल जीत लिया गुरूजी। आप सच्चे गुरु हैं। आप ये तीनों पेन ले लो।

गुरूजी ख़ुशी – ख़ुशी घर को चले। कहानी अभी बाकी है दोस्तों – गुरूजी ने घर आते ही सारी कहानी पत्नी जी को सुनाई चमचमाते हुवे कीमती पेन भी दिखाए। पत्नी को विश्वास ना हुआ, बोली तुम किसी CRC का चुरा कर लाये हो। बहुत समझाने पर भी जब पत्नी जी ना मानी तो गुरूजी उसे घटना स्थल की ओर ले चले। दोनों उस पत्थर पर बैठे, गुरूजी ने बताना शुरू किया कि कैसे – कैसे सब हुआ पत्नी एक एक कड़ी को किसी शातिर पुलिसिये की तरह जोड़ रही थी कि अचानक…….डुबुक !!!

पत्नी का पैर फिसला, और वो गहरे पानी में समा गई। गुरूजी की आँखों के आगे तारे नाचने लगे। ये क्या हुआ ! जोर -जोर से रोने लगे। तभी अचानक ……पानी में ऊँची ऊँची लहरें उठने लगी। नदी का सीना चीरकर साक्षात वरुण देव प्रकट हुए। बोले – क्या हुआ गुरूजी ? अब क्यूँ रो रहे हो ? गुरूजी ने रोते हुए सारी कहानी प्रभु को सुनाई। प्रभु बोले – रोओ मत। धीरज रखो।

मैं अभी आपकी पत्नी को निकाल कर लाता हूँ। प्रभु ने डुबकी लगाईं, और…….थोड़ी देर में वो एक सुन्दर नारी को लेकर प्रकट हुए। बोले – गुरूजी। क्या यही आपकी पत्नी जी है ?? गुरूजी ने एक क्षण सोचा, और चिल्लाए – हाँ यही है, यही है।

अब चिल्लाने की बारी प्रभु की थी। बोले – दुष्ट मास्टर। सुन्दर नारी देखा तो नीयत बदल दी। ठहर तुझे श्राप देता हूँ। गुरूजी बोले – माफ़ करें प्रभु। मेरी कोई गलती नहीं। अगर मैं इसे मना करता तो आप अगली डुबकी में एक और स्त्री को लाते। मैं फिर भी मना करता तो आप मेरी पत्नी को लाते। फिर आप खुश होकर तीनों मुझे दे देते। अब आप ही बताओ भगवन, इस महंगाई के जमाने में मैं तीन – तीन बीबियाँ कैसे पालता।

मास्टर जी की होशियारी और दर्द को समझते हुए भगवान भी मुस्कुरा दिए।

अंग्रेजी से जुड़े कुछ फैक्ट्स

अंगेजी सीखने के लिए अक्सर हम कभी स्पेशल क्लास तो कभी अंग्रेजी पेपर लेकर बैठ जाते हैं। लेकिन अंग्रेजी से जुड़े ये 15 फैक्ट आपको शायद ही किसी क्लास में बताएं जाएं।
1. अंग्रेजी भाषा में ‘E’ सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला लेटर है।
2. किसी और शब्द की तुलना में अंग्रेजी के ज्यादातर शब्द ‘S’ एल्फाबेट से शुरू होते हैं।
3. ‘I am.’ ये अंगेजी का सबसे छोटा और कंप्लीट सेंटेंस हैं।
4. बिना किसी लेटर को दोहराए अंग्रेजी का सबसे लंबा शब्द है ‘uncopyrightable’.
5. अंग्रेजी भाषा में सबसे लंबा शब्द ‘pneumonoultramicroscopicsilicovolcanoconiosis’! है, जिसमें 45 लेटर आते हैं।
6. अंग्रेजी भाषा में ‘The quick brown fox jumps over the lazy dog’ ऐसा वाक्य है, जिसमें सारे लेटर आते हैं।
7. ‘Queueing’ अकेला ऐसा शब्द है, जिसमें लगातार पांच वॉवेल आते हैं।
8. ‘Pronunciation’ का मतलब हिंदी में होता है उच्चारण, लेकिन इस शब्द का बोलने के दौरान सबसे गलत उच्चारण किया जाता है।
9. एविएशन सेक्टर में बोलचाल के दौरान अंग्रेजी सबसे कॉमन लैंग्वेज है। अधिकतर पायलट फ्लाइट के दौरान अंगेजी का प्रयोग करते हैं। फिर चाहे वो किसी भी देश के हों।
11. अंग्रेजी का सबसे मुश्किल टंग टिविस्टर है ‘sixth sick sheik’s sixth sheep’s sick’.
12. अंग्रेजी भाषा में हर दो घंटे एक नया शब्द जुड़ता है और साल के हिसाब से यह आकंड़ा 4000 का है।
13. अंग्रेजी के इस वाक्य में 7 अलग स्पेलिंग के साथ “ee” का हर बार अलग उच्चारण है। ‘He believed Caesar could see people seizing the seas’.
14. अंग्रेजी में इन तीन शब्दों month, orange, silver और purple के लिए कोई राइम नहीं है।
15. प्रिटिंग के दौरान हुई गलती से ‘Dord’ शब्द 1932 से लेकर 1940 तक इंग्लिश डिक्शनरी में रहा। असल में ‘Dord’ शब्द का कोई अर्थ नहीं है। इस गलती के लंबे समय बाद पता चलने के बाद इसे ‘ghost word’ कहकर पुकारा जाने लगा।

कुछ महत्वपूर्ण सामान्य जानकारियाँ

💐महान हस्तियों का जन्म💐
जनवरी में जन्म लेने वाले महान लोग :-
12-1-1863 स्वामी विवेकानंद
28-1-1865 लाला लजपतराय
1-1-1894 जगदीश चंद्र बोंज
23-1-1897 सुभाष चंद्र बोंज
13-1-1949 राकेश शर्मा
20-1-1900 जनरल के.ऍम. करिअप्पा

फरवरी में जन्म लेने वाले महान लोग :-
18-2-1486 महाप्रभु चेतन्य
18-2-1836 रामकुष्ण परमहंस
22-2-1873 मोहम्मद इकबाल
13-2-1879 सरोजिनी नायडु
29-2-1896 मोरारजी देसाइ

मार्च में जन्म लेने वाले महान लोग :-
23-3-1910 डॉ. राममनोहर लोहिया

अप्रैल में जन्म लेने वाले महान लोग :-
15-4-1469 गुरु नानक देवजी
14-4-1563 गुरु अर्जुन देवजी
14-4-1891 डॉ.भीमराव अम्बेडकर

मई में जन्म लेने वाले महान लोग :-
5-5-1479   गुरु अमरदास
31-5-1539 महाराणा प्रताप
6-5-1861   मोतीलाल नेहरु
7-5-1861   रविन्द्रनाथ टेगोर
9-5-1866   गोपालकृष्ण गोखले
24-5-1907 महादेवी वर्मा
2-5-1921   सत्यजित राय

जून में जन्म लेने वाले महान लोग :-
26-6-1838 बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय

जुलाई में जन्म लेने वाले महान लोग :-
23-7-1856 लोकमान्य तिलक
31-7-1880 प्रेमचंद मुनशी
29-7-1904 जे. आर. डी. टाटा

अगस्त में जन्म लेने वाले महान लोग :-
27-8-1910  मधर टेरेसा
29-8-1905  ध्यानचंद

सितम्बर में जन्म लेने वाले महान लोग :-
26-9-1820 ईश्वरचंद्र विद्यासागर
4-9-1825  दादाभाई नवरोजी
10-9-1887 गोविंद वल्लभ पंत
5-9-1888  डॉ. राधाकृष्ण
11-9-1895 विनोबा भावे
27-9-1907 भगतसिंह
15-9-1861 ऍम.विश्वसरेइया
15-9-1876 शरदचंद्र चटोपाध्याय

अक्टूबर में जन्म लेने वाले महान लोग :-
1-10-1847 डॉ. ऐनी.बेसन्ट
2-10-1869 महात्मा गांधीजी
22-10-1873 स्वामी रामतीर्थ
31-10-1875 सरदार वल्लभभाई पटेल
31-10-1889 आचार्य नरेन्द्रदवे
11-10-1902 जयप्रकाश नारायण
30-10-1909 डॉ. होमी भाभा
19-10-1920 पांडुरंग शास्त्रीजी

नवम्बर में जन्म लेने वाले महान लोग :-
13-11-1780 महाराणा रणजीतसिंह
4-11-1845 वासुदेव बळवंत फडके
7-11-1858 बिपिनचंद्र पाल
30-11-1858 जगदीशचंद्र बोज
5-11-1870 देशबंधु चितरंजनदास
11-11-1888 मौलाना आज़ाद
4-11-1889 जमनालाल बजाज
19-11-1917 श्रीमती इंदिरागांधी
23-11-1926 श्री सत्यसाई बाबा
4-11-1939 शकुंतलादेवी
12-11-1896 सलीमअली

दिसंबर में जन्म लेने वाले महान लोग :-
9-12-1484 महाकवि सूरदास
25-12-1861 मदनमोहन मालविया
27-12-1869 ठक्कर बापा
7-12-1879 चक्रवर्ती राजगोपालचारी
3-12-1884 डॉ. राजेन्द्रप्रसाद
30-12-1887 कनैयालालमुनशी
11-12-1931 राजेन्द्रकुमार जेन ओसो रजनीश
22-12-1887 रामानुजम

🌷 भारत के प्रमुख पदाधिकारी 🌷

💕 * राष्ट्रपति
🚥 श्री प्रणब मुखर्जी
💕 * उप राष्ट्रपति
🚥 श्री हामिद अंसारी
💕 * प्रधान मंत्री
🚥 श्री नरेंदर मोदी
💕 * लोकसभा अध्यक्ष
🚥 श्रीमती सुमित्रा महाजन
💕 * सर्वोच्च न्यायलय के मुख्य न्यायधीश
🚥 श्री एच एल दत्तू
💕 * राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष
🚥 श्री के. जी.बाल क्रष्णन
💕 * राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष
🚥 श्रीमती कुमारमंगलम्
💕 * मुख्य चुनाव आयुक्त
🚥 श्री एच एस ब्रम्हा
💕 * अटार्नी जनरल
🚥 श्री मुकुल रोहतगी
💕 * सोलिसिटर जनरल
🚥 श्री रनजीत कुमार
💕 * राष्ट्रीय विधि आयोग के अध्यक्ष
🚥 श्री ए पी शाह
💕 * राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
🚥 श्री अजीत कुमार डोवल

भारत के सभी राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्री

राज्य —- मुख्यमंत्री
तेलंगाना —– के चंद्रशेखर राव
आन्ध्र प्रदेश —- चन्द्रबाबू नायडू
अरुणाचल प्रदेश —- नबम तुकी
असम —- तरुण गोगोई
बिहार ……..नितिश कुमार
छत्तीसढ —- रमन सिंह
दिल्ली —— अरविंद केजरीवाल
गोआ —– लक्ष्मीकांत परेस्कर
गुजरात —– आनंदीबेन पटेल
हरियाणा —– मनोहर लाल खट्टर
हिमाचल प्रदेश —– वीरभद्र सिंह
जम्मू और कश्मीर —– मुफ्ती मुहम्मद
झारखण्ड —- रघुवर दास
कर्नाटक —– सिद्धारैया
केरल —— ओमान चांडी
मध्य प्रदेश —— शिवराज सिंह चौहान
महाराष्ट्र —– देवेन्द्र फड़नवीस
मणिपुर —– ओकराम इबोई सिंह
मेघालय —– मुकुल संगमा
मिज़ोरम पु —– ललथानवाला
नागालैण्ड —– टी आर जेलियांग
ओडिशा —– नवीन पटनायक
पॉण्डिचेरी —- एन. रंगास्वामी
पंजाब —- प्रकाश सिंह बादल
राजस्थान —- वसुंधरा राजे सिंधिया
सिक्किम —- पवन कुमार चामलिंग
तमिलनाडु —-ओ. पनीरसेल्वम
त्रिपुरा —— माणिक सरकार
उत्तराखण्ड —— हरीश रावत
उत्तर प्रदेश —— अखिलेश यादव
पश्चिम बंगाल —— ममता बनर्जी

पंचायती राज
🔴 संविधान के किस भाग में पंचायती राज व्यवस्था का वर्णन है—👉 भाग-9
🔴पंचायती राज व्यवस्था किस पर आधारित है—👉 सत्ता के विकेंद्रीकरण पर
🔴 पंचायती राज का मुख्य उद्देश्य क्या है— 👉जनता को प्रशासन में भागीदारी योग्य बनाना
🔴किसके अंतर्गत पंचायती राज व्यवस्था का वर्णन है— 👉नीति-निर्देशक सिद्धांत
🔴 संविधान के किस संशोधन द्वारा पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा दिया गया है— 👉75वें संशोधन
🔴75वें संशोधन में कौन-सी अनुसूची जोड़ी गई हैं— 👉11वीं
🔴पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन हेतु कौन उत्तरदायी है— 👉राज्य निर्वाचन आयोग
🔴 भारत में पंचायती राज अधिनियम कब लागू हुआ— 👉25 अप्रैल, 1993
🔴सर्वप्रथम पंचायती राज व्यवस्था कहाँ लागू की गई— 👉नागौर, राजस्थान में
🔴 राजस्थान में पंचायती राज व्यवस्था कहाँ लागू की गई— 👉1959 को
🔴देश के सामाजिक व सांस्कृतिक उत्स्थान के लिए कौन-सा कार्यक्रम चलाया गया—👉 सामुदायिक विकास कार्यक्रम
🔴 भारत में सामुदायिक विकास कार्यक्रम कब आरंभ हुआ— 👉2 अक्टूबर, 1952
🔴 किसकी सिफारिश पर भारत में पंचायती राज व्यवस्था की स्थापना की गई 👉बलवंत राय मेहता समिति
🔴पंचायती राज की सबसे छोटी इकाई क्या है— 👉ग्राम पंचायत
🔴 बलवंत राय समिति के प्रतिवेदन के अनुसार महत्वपूर्ण संस्था कौन-सी है— 👉पंचायत समिति
🔴 पंचायती राज संस्थाओं के संगठन के दो स्तर होने का सुझाव किसने दिया था— 👉अशोक मेहता समिति

नदियों के किनारों पर बसे विश्व के प्रमुख नगर

🍭 नगर   👉  नदी

🍭 मास्को 👉 मोस्कवा नदी
🍭 कोलम्बो 👉 केलानी नदी
🍭 बगदाद 👉 टिगरिस नदी
🍭नई दिल्ली 👉 य मुनानदी
🍭बेलग्रेड 👉 डेन्यूब नदी
🍭आगरा 👉 यमुनानदी
🍭 बर्लिन 👉 स्ट्री नदी
🍭 हरिद्वार 👉 गंगा नदी
🍭 बुडापेस्ट 👉 डेन्यूब नदी
🍭 कानपुर 👉 गंगानदी
🍭 काहिरा 👉 नील नदी
🍭 नासिक 👉 गोदावरी नदी
🍭 करांची  👉 सिन्धु नदी
🍭 उज्जैन 👉 क्षिप्रा नदी
🍭 लन्दन 👉  टेम्स नदी
🍭 श्रीनगर 👉 झेलमनदी
🍭 लाहौर 👉 रावी नदी
🍭 इलाहाबाद 👉 गंगा-यमुना
🍭 न्यूयार्क 👉 हडसन नदी
🍭 अहमदाबाद 👉 साबरमती
🍭 पेरिस 👉 सीन नदी
🍭 कोलकात्ता 👉  हुगली
🍭 रोम 👉 टाईबर नदी
🍭 गुवाहाटी 👉 ब्रह्मपुत्र
🍭 शंघाई 👉 यांगटिसिक्यांग
🍭 जबलपुर 👉 नर्मदा
🍭टोकियो  👉 सुमीदा नदी
🍭 सूरत 👉 ताप्ती
🍭 विएना 👉  डेन्यूब नदी
🍭 हैदराबाद 👉  मूसी
🍭 वारसा  👉 विस्तुला नदी
🍭 लखनऊ 👉 गोमती
🍭 वाशिंगटन 👉 पोटोमेक नदी।

कुछ रोचक जानकारी

क्या आपको पता है?

1) चीनी को जब चोट पर लगाया जाता है, दर्द तुरंत कम हो जाता है।
2) जरूरत से ज्यादा टेंशन आपके दिमाग को कुछ समय के लिए बंद कर सकती है।
3) 92% लोग सिर्फ हस देते हैं जब उन्हें सामने वाले की बात समझ नही आती।
4) बतक अपने आधे दिमाग को सुला सकती हैंजबकि उनका आधा दिमाग जगा रहता।
5) कोई भी अपने आप को सांस रोककर नही मार सकता।
6) स्टडी के अनुसार : होशियार लोग ज्यादा तर अपने आप से बातें करते हैं।
7) सुबह एक कप चाय की बजाए एक गिलास ठंडा पानी आपकी नींद जल्दी खोल देता है।
8) जुराब पहन कर सोने वाले लोग रात को बहुत कम बार जागते हैं या बिल्कुल नही जागते।
9) फेसबुक बनाने वाले मार्क जुकरबर्ग के पास कोई कालेज डिगरी नही है।
10) आपका दिमाग एक भी चेहरा अपने आप नही बना सकता आप जो भी चेहरे सपनों में देखते हैं वो जिदंगी में कभी ना कभी आपके द्वारा देखे जा चुके होते हैं।
11) अगर कोई आप की तरफ घूर रहा हो तो आप को खुद एहसास हो जाता है चाहे आप नींद में ही क्यों ना हो।
12) दुनिया में सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला पासवर्ड 123456 है।
13) 85% लोग सोने से पहले वो सब सोचते हैं जो वो अपनी जिंदगी में करना चाहते हैं।
14) खुश रहने वालों की बजाए परेशान रहने वाले लोग ज्यादा पैसे खर्च करते हैं।
15) माँ अपने बच्चे के भार का तकरीबन सही अदांजा लगा सकती है जबकि बाप उसकी लम्बाई का।
16) पढना और सपने लेना हमारे दिमाग के अलग-अलग भागों की क्रिया है इसी लिए हम सपने में पढ नही पाते।
17) अगर एक चींटी का आकार एक आदमी के बराबर हो तो वो कार से दुगुनी तेजी से दौडेगी।
18) आप सोचना बंद नही कर सकते।
19) चींटियाँ कभी नही सोती।
20) हाथी ही एक एसा जानवर है जो कूद नही सकता।
21) जीभ हमारे शरीर की सबसे मजबूत मासपेशी है।
22) नील आर्मस्ट्रांग ने चन्द्रमा पर अपना बायां पाँव पहले रखा था उस समय उसका दिल 1 मिनट में 156 बार धडक रहा था।
23) पृथ्वी के गुरूत्वाकर्षण बल के कारण पर्वतों का 15,000 मीटर से ऊँचा होना संभव नही है।
24) शहद हजारों सालों तक खराब नही होता।
25) समुंद्री केकडे का दिल उसके सिर में होता है।
26) कुछ कीडे भोजन ना मिलने पर खुद को ही खा जाते है।
27) छींकते वक्त दिल की धडकन 1 मिली सेकेंड के लिए रूक जाती है।
28) लगातार 11 दिन से अधिक जागना असंभव है।
29) हमारे शरीर में इतना लोहा होता है कि उससे 1 इंच लंबी कील बनाई जा सकती है।
30) बिल गेट्स 1 सेकेंड में करीब 12,000 रूपए कमाते हैं।
31) आप को कभी भी ये याद नही रहेगा कि आपका सपना कहां से शुरू हुआ था।
32) हर सेकेंड 100 बार आसमानी बिजली धरती पर गिरती है।
33) कंगारू उल्टा नही चल सकते।
34) इंटरनेट पर 80% ट्रैफिक सर्च इंजन से आती है।
35) एक गिलहरी की उमर 9 साल होती है।
36) हमारे हर रोज 200 बाल झडते हैं।
37) हमारा बांया पांव हमारे दांये पांव से बडा होता हैं।
38) गिलहरी का एक दांत  हमेशा बढता रहता है।
39) दुनिया के 100 सबसे अमीर आदमी एक साल में इतना कमा लेते हैं जिससे दुनिया की गरीबी 4 बार खत्म की जा सकती है।
40) एक शुतुरमुर्ग की आँखे उसके दिमाग से बडी होती है।
41) चमगादड गुफा से निकलकर हमेशा बांई तरफ मुडती है।
42) ऊँट के दूध की दही नही बन सकता।
43) एक कॉकरोच सिर कटने के बाद भी कई दिन तक जीवित रह सकता है।
44) कोका कोला का असली रंग हरा था।
45) लाइटर का अविष्कार माचिस से पहले हुआ था।
46) रूपए कागज से नहीं बल्कि कपास से बनते है।
47) स्त्रियों की कमीज के बटन बाईं तरफ जबकि पुरूषों की कमीज के बटन दाईं तरफ होते हैं।
48) मनुष्य के दिमाग में 80% पानी होता है।
49) मनुष्य का खून 21 दिन तक स्टोर किया जा सकता है।
50) फिंगर प्रिंट की तरह मनुष्य की जीभ के निशान भी अलग-अलग होते हैं।

कर्म का फल

एक बार एक लड़का अपने स्कूल की फीस भरने के लिए एक दरवाजे से दूसरे दरवाजे तक कुछ सामान बेचा करता था। एक दिन उसका कोई सामान नहीं बिका और उसे बड़े जोर से भूख भी लग रही थी। उसने तय किया कि अब वह जिस भी दरवाजे पर जायेगा, उससे खाना मांग लेगा…
पहला दरवाजा खटखटाते ही एक लड़की ने दरवाजा खोला, जिसे देखकर वह घबरा गया और बजाय खाने के उसने पानी का एक गिलास माँगा। लड़की ने भांप लिया था कि वह भूखा है, इसलिए वह एक बड़ा गिलास दूध का ले आई। लड़के ने धीरे-धीरे दूध पी लिया…

कितने पैसे दूं? लड़के ने पूछा।।।
पैसे किस बात के? लड़की ने जवाव में कहा.…”माँ ने मुझे सिखाया है कि जब भी किसी पर दया करो तो उसके पैसे नहीं लेने चाहिए।” “तो फिर मैं आपको दिल से धन्यवाद देता हूँ।” जैसे ही उस लड़के ने वह घर छोड़ा, उसे न केवल शारीरिक तौर पर शक्ति भी मिल चुकी थी, बल्कि उसका भगवान् और आदमी पर भरोसा और भी बढ़ गया था। सालों बाद वह लड़की गंभीर रूप से बीमार पड़ गयी। लोकल डॉक्टर ने उसे शहर के बड़े अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया…

विशेषज्ञ डॉक्टर होवार्ड केल्ली को मरीज देखने के लिए बुलाया गया। जैसे ही उसने लड़की के कस्बे का नाम सुना, उसकी आँखों में चमक आ गयी…
वह एकदम सीट से उठा और उस लड़की के कमरे में गया. उसने उस लड़की को देखा, एकदम पहचान लिया और तय कर लिया कि वह उसकी जान बचाने के लिए जमीन-आसमान एक कर देगा…. उसकी मेहनत और लग्न रंग लायी और उस लड़की कि जान बच गयी. डॉक्टर ने अस्पताल के ऑफिस में जा कर उस लड़की के इलाज का बिल लिया….

उस बिल के कौने में एक नोट लिखा और उसे उस लड़की के पास भिजवा दिया। लड़की बिल का लिफाफा देखकर घबरागयी… उसे मालूम था कि वह बीमारी से तो वह बच गयी है लेकिन बिल कि रकम जरूर उसकी जान ले लेगी…फिर भी उसने धीरे से बिल खोला, रकम को देखा और फिर अचानक उसकी नज़र बिल के कौने में पैन से लिखे नोट पर गयी…जहाँ लिखा था, एक गिलास दूध द्वारा इस बिल का भुगतान किया जा चुका है। नीचे उस नेक डॉक्टर होवार्ड केल्ली के हस्ताक्षर थे। ख़ुशी और अचम्भे से उस लड़की के गालों पर आंसू टपक पड़े उसने ऊपर कि और दोनों हाथ उठा कर कहा, “हे भगवान..! आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.. आपका प्यार इंसानों के दिलों और हाथों के द्वारा न जाने कहाँ- कहाँ फैल चुका है.”

अगर आप दूसरों पर अच्छाई करोगे तो आपके साथ भी अच्छा ही होगा ..!!